अयोध्या उत्तर प्रदेश

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार समेत पहुंचे अयोध्या, सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार समेत पहुंचे अयोध्या, सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।


अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार समेत पहुंचे अयोध्या। इस दौरान उन्हें सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किया स्वागत। अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा, भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचा हूं। इसके साथ ही उन्हेंने कहा, स्वाभाविक है जिस मंदिर के निर्माण के लिए कोटि-कोटि लोग लगे रहे, आंदोलनरत रहे, हम सब लोग भी आंदोलन में सहभागी थे, जब मंदिर बन गया तो मन को इतनी प्रसन्नता हुई है कि इसको प्रकट नहीं किया जा सकता, अयोध्या पहुंचकर मैं अपने को धन्य महसूस कर रहा हूं, यह कभी कल्पना नहीं की थी कि हम लोगों के काल में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

लेकिन भगवान राम की कृपा से भगवत कृपा से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, संत महात्माओं के सामूहिक प्रयास से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, अयोध्या में बहुत परिवर्तन हो चुका है, मैं अयोध्या पहुंचकर देख रहा हूं क्या मैं उस अयोध्या में पहुंचा हूं जहां मैं बार-बार आता था या किसी और नगरी में पहुंच गया हूं, अयोध्या में जबरदस्त विकास हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भव्य बना है, इसने अयोध्या का स्वरूप ही बदल दिया है, यहां आने के पश्चात एक अद्भुत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है, यहां के विकास को देखकर के लगा कि सर्वाधिक विश्व भर के लोग आकर राम लला का दर्शन करें।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago