अयोध्या उत्तर प्रदेश

आल्हा और लोकनृत्य से हुआ जन्मोत्सव आगमन का स्वागत, तुलसी मंच पर प्रतीक्षा की बेला भक्त बिता रहे भजन से।

आल्हा और लोकनृत्य से हुआ जन्मोत्सव आगमन का स्वागत, तुलसी मंच पर प्रतीक्षा की बेला भक्त बिता रहे भजन से।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में राम जन्मोत्सव के स्वागत में अयोध्या में तुलसी मंच पर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित रामोत्सव में गीत संगीत नृत्य से धूम मची है। महोबा से आई आल्हा गायिका बहनों दीक्षा और प्रतीक्षा ने अपने गायन से सभी को मुग्ध कर दिया। बुंदेलखंड की सुनो कहानी से, वीरों और सतियों के शौर्य को सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया। सर पर पगड़ी, हाथो में तलवार लेकर कलाकारों की जोड़ी ने पानीदार यहां का पानी, आग यहां के पानी में, जोशपूर्ण अंदाज में गाकर वातावरण में वीर रस का संचार कर दिया। लखनऊ से आई शास्त्रीय संगीत में पारंगत गायिका राधिका श्रीवास्तव ने अपने दल के साथ उपशास्त्रीय गायन, गाइए गजवदन से आरंभ किया।
इसके बाद, देखा राम बने,महाराजा राम, को लोकधुन में सुनाया तो सभी मंच से जुड़ गए। विनती करते हुए कलाकार ने दर पे तुम्हारे आया सुनाया और फिर राम जन्म के स्वागत में सोहर, राम जी के भईले जनमवा सुनाया तो दर्शक आनंदित हो गए। फुलवारी प्रसंग का वर्णन करते हुए, राम को देख कर जनक नंदनी सुनाने के बाद बजरंगबली की आराधना कर दो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम गाया तो सभी उठकर अपनी जगह पर नृत्य करने लगे।
लखनऊ से आई स्वाति श्रीवास्तव के दल ने लोक भजनों के साथ लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया। मेरे लाडले गणेश से गणपति वंदना के बाद पारंपरिक सोहर, जुग जुग जियसु ललनवा, अगनवा के भाग जागल हो, पर नृत्य करके कलाकारो ने त्रेता का दृश्य जीवंत कर दिया। संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने किया। कलाकारों का सम्मान समन्वयक अतुल कुमार सिंह ने किया।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago