लखनऊ

केशव मौर्य ने किया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला।

केशव मौर्य ने किया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला।
लखनऊ।
लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति वोट बैंक की राजनीति है और वोट बैंक की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा। उन्होंने दावा कि कि कमल खिलेगा और फिर एक बार प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार बनेगी।
वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें भाजपा जीत रही है। अबकी बार NDA 400 पार करेगी।
लोकसभा चुनाव 2024 जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार करने में जुट गई है। एक दूसरी पार्टी पर बयानों के माध्यम से हमला बोल रही हैं। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण का मतदान शुरू होगा।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago