लखनऊ

योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को दिया तोहफा, 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा गन्ने का।

योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को दिया तोहफा, 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा गन्ने का।

लखनऊ।

लखनऊ लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी आ गई है। पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ना मूल्य बढ़ गए हैं। गन्ने की अगैती प्रजातियों के लिए गत वर्ष के 350 रुपये प्रति कुंतल मूल्य को बढ़ाकर 370 रुपये प्रति कुंतल का मूल्य निर्धारित किया गया है।

सूबे की योगी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। सामान्य प्रजाति के लिए गत वर्ष के 340 रुपये प्रति कुंतल के मूल्य को बढ़ाकर 360 रुपये प्रति कुंतल का मूल्य तय किया गया। एसएपी में 20 रुपये प्रति क्विंटल वृद्धि की गई है। वहीं, अनुपयुक्त प्रजाति के लिए गन्ना मूल्य गत वर्ष 335 रुपये प्रति कुंतल था, जिसे बढ़ाकर 355 रुपये प्रति कुंतल किया गया।

आपको बता दें कि पहले गन्ने का मूल्य अगैती प्रजाति के लिए 350 रुपये, सामान्य के लिए 340 रुपये और अस्वीकृत प्रजाति के लिए 335 रुपये प्रति क्विंटल थे। सभी श्रेणियों में 20-30 रुपये प्रति क्विंटल तक की वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 में गन्ने का मूल्य 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया था।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago