
रामपथ पर लगे मंदिर आंदोलन के नायक अशोक सिंघल के कट-आउट।
अयोध्या श्रीराम नगरी में प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पूजन से पूर्व अयोध्या धाम के रामपथ पर राम मंदिर आन्दोलन के नायक विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल के कट-आउट लगाए जा रहे हैं। अशोक सिंघल फाऊंडेशन की ओर से रामपथ पर यह बड़े कट आऊट लगाए गए हैं। इनमें अशोक सिंघल का सफेद धोती कुर्ता और गले में गमछा डाले और हाथ जोड़े नमस्कार व अभिवादन की मुद्रा में चित्र है। ऊपर फाऊंडेशन का लोगो और नीचे सभी रामभक्तों का हार्दिक स्वागत लिखा है।
विहिप के प्रान्तीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि इस तरह के 100 से अधिक कट आऊट लगाए जा रहे। मंदिर आन्दोलन के नायक कहलाने वाले अशोक सिंघल के कट-आउट के जरिए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि भी दी जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More