
युवती को अगवा करने का प्रयास करने का आरोप, दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने केस किया दर्ज।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर जा रही करीब 21 वर्षीय युवती का स्कार्पियो सवार लोगों द्वारा अगवा करने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात करीब 12:30 बजे की बताई जाती है। पीड़ित युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध धारा 364 आईपीसी की धारा में अभियोग पंजीकृत किया है। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम था। गांव की ही निवासी पीड़ित युवती वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब 12:30 बजे अपने घर वापस जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही मौजूद स्कॉर्पियो वाहन सवार युवकों द्वारा युवती को कार में बैठने का प्रयास किया। युवती द्वारा चीखने चिल्लाने पर कार सवार युवती को छोड़कर कार सहित मौके से फरार हो गए।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More