अयोध्या उत्तर प्रदेश

भरत कुंड स्थल पर हो रहे कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश।

भरत कुंड स्थल पर हो रहे कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश।
अयोध्या।
अयोध्या उत्तर प्रदेश परियोजना निगम द्वारा भरत कुंड स्थल पर कराए जा रहे कार्यों का बुधवार को श्री अयोध्याजी तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संतोष कुमार शर्मा व संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने भरत गुफा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश परियोजना निगम के परियोजना प्रबंधक ने विनय कुमार जैन ने बताया कि, चौरासी कोसी परिक्रमा के अंतर्गत 8 दुग्धेश्वर कुंड, दशरथ समाधि, भरत कुंड आदि के कार्यों की स्वीकृति शासन द्वारा 20.56 करोड़ रूपये की हुई थी, स्वीकृत कार्यों में से छह कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, शेष दो कार्य करना बाकी है। इस दौरान कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा भरत कुंड पर एक शौचालय, अतिथि विश्राम गृह तथा सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है, शेष परियोजना का कार्य प्रगति पर है। बताया गया कि भरत कुंड पर एक शेड तथा कार्य शेष हैं, इस अवशेष कार्यों को दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
इसके अलावा भरत कुंड और भरत गुफा पर यात्री सुविधा के दृष्टिगत पार्किंग,सौन्दर्य विकास, प्रकाश और ध्वनि प्रणाली, वाटर पिकिंग कुंड के चारों तरफ घाट के निर्माण, कुंड के बीच में राम भरत मिलन के मूर्ति स्थापित करने और तालाब के पानी को साफ करने पर विचार विमर्श किया गया। परियोजना प्रबंधक को अवशेष कार्य दो माह में पूर्ण करने एवं इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत क्या कार्य कराए जा सकते हैं और उन पर भी विचारोपरान्त कार्य का नाम और उनमें होने वाली अनुमानित लागत बताएं जाने और अवशेष कार्य जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के समय उप्रपरियोजना निगम के परियोजना प्रबंधक विनय कुमार जैन, सहायक परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, अवर अभियंता एपीसिंह व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

20 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago