अयोध्या उत्तर प्रदेश

मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू।

मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू।

अयोध्या।

अयोध्या माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से पांच मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हो गया है। पहले दिन सभी मूल्यांकन केंद्रों पर एक से डेढ़ घंटे विलम्ब से मूल्यांकन शुरू हुआ। परीक्षकों के देरी से पहुंचने और प्रभारियों द्वारा बैठक के बाद मूल्यांकन शुरू हुआ है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच शुरू हुए मूल्यांकन कार्य की निगरानी क्षेत्रीय मानीटरिंग सेल द्वारा भी की जा रही है।

मूल्यांकन के लिए 1899 परीक्षक और 198 मुख्य परीक्षक तैनात किए गए हैं। 13 दिनों तक चलने वाले मूल्यांकन कार्य में 409844 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचा जाएगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज और राजकरण इंटर कॉलेज मूल्यांकन केन्द्र बनाएं गए हैं।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago