सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पूर्व मंत्री के दो पौत्र को मारी चाकू, एक लखनऊ रेफर, अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस।

पूर्व मंत्री के दो पौत्र को मारी चाकू, एक लखनऊ रेफर, अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस।
सुलतानपुर
सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बगिया गांव में मामूली बात पर पूर्व मंत्री के दो पौत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। आनन फानन में परिजन घायलों को सीएचसी ले गए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने घायलों राजकीय मेडिकल कालेज सुलतानपुर रेफर कर दिया। एक की गंभीर हालत देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त की तलाश में छापेमारी कर रही है। बगियागांव निवासी पूर्व मंत्री रहे स्व. राम रतन यादव के दो पौत्र शुभम यादव (20) वर्ष  (पुत्र) राम भोर व इंद्रमणि यादव (28) वर्ष (पुत्र) राम विशाल के ऊपर मामूली विवाद के चलते एक युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। जब दोनों युवक लहूलुहान हो कर गिर पड़े तो आरोपित युवक भाग निकला। चाकूबाजी की घटना से चौराहे पर अफरा तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवकों को लेकर सीएचसी जयसिंहपुर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम को मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं इंद्रमणि का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।
कोतवाल प्रेमचंद्र ने बताया कि आरोपित युवक नुमाएं निवासी राजीव सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में होंगे ।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago