मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर व सोहावल का किया निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले आज 1अगस्त 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर एवं सोहावल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आज के दिन इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सभी जांचे की जाती है एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क अल्ट्रा साउंड कराया जाता है। इसके साथ ही जिन महिलाओं में खून की कमी होती है उनको आयरन सुक्रोज इन्फ्यूशन किया जाता है एवं सभी गर्भवती महिलाओं को जलपान की व्यवस्था की जाती है। आज के दिन सभी गर्भवती महिलाओं को पूरी एवं सब्जी दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने दवा वितरण,स्टॉक रजिस्टर आदि को गहनता से देखा। स्टॉक रजिस्टर में भिन्नता पाई गई। फार्मासिस्टों पर कार्यवाही करने का आदेश दिया इसके साथ ही वहां पर आए लाभार्थियों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के विषय में जाना। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में माननीय काशीराम कालोनी में वृहद टीकाकरण का कार्यक्रम किया गया। माननीय कांशीराम कालोनी को 100 ब्लॉकों में विभाजित कर 15 टीम बनाकर टीकाकरण का कार्य किया गया। आज के दिन कुल 258 को वैक्सीन लगाई गई।