मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

बीकापुर अयोध्या।
अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछा मे रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार में प्रभारी चिकित्साधिकारी मोहम्मद इरशाद, फार्मासिस्ट कनिक राम चौधरी मौजूद रहे जबकि यहां तैनात स्टाफ नर्स प्रतिभा, लैब टेक्नीशिन और एएनएम मौजूद नहीं रही। जन आरोग्य मेले में 49 मरीजो का रजिस्ट्रेशन करके दवा वितरित की गई।
अधिकतर मरीज पेट दर्द, शरीर दर्द, खुजली, बुखार और मौसमी से पीड़ित थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछा मे भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां फार्मासिस्ट दुर्गेश पांडे, वार्ड बॉय रईश हैदर, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद शईद द्वारा 32 मरीजों को चिकित्सीय सलाह देने के साथ दवा दी गई।
(फ़ोटो काल्पनिक है)