चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना मवई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

अयोध्या।
अयोध्या जिले श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वान्छित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे,विशेष अभियान के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुदौली के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मवई पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर 61/26 धारा 305(A) BNS थाना मवई जनपद अयोध्या से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त अवधेश मिश्रा (पुत्र) परशुराम मिश्रा उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम बसौढी थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को आज दिनांक 27.07.2026 को महाराज ताल जाने वाले संपर्क मार्ग डबल नहर दुल्लापुर थाना मवई जनपद अयोध्या से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।