लखनऊ

मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिले अखिलेश यादव।

मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिले अखिलेश यादव।
लखनऊ ।
लखनऊ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए गाजीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने माडिया से बात करते हुए कहा, मैं इस दुख की घड़ी में (मुख्तार अंसारी के) परिवार के सभी सदस्यों से मिला, जो घटना हुई वो सबके लिए चौंकाने वाली थी, हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से संस्थाओं पर भरोसा कम हुआ है,लोग अपने न्याय के लिए आत्मदाह तक कर रहे हैं। आखिरकार सरकार क्या चाहती है?
इतना ही नहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया के माध्यम से सवाल करते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी के दादा नाना का योगदान क्या देश की आजादी में नहीं रहा? क्या प्रशासन और सरकार भेदभाव नहीं कर रही? क्या हम आप ये स्वीकार कर लेंगे कि नेचुरल डेथ थी?” “मुख्तार अंसारी ने खुद कहा कि उसको ज़हर दिया जा रहा है और वही बात सामने आई। हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से इंस्टीट्यूशंस पर भरोसा कम हुआ है। इस दौरान सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी और उनके विधायक भतीजे मन्नू अंसारी भी मौजूद थे। बता दें माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। बता दें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गाजीपुर दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस के जवानों को शहर के चौराहों और मुख्य मार्गों पर तैनात किया गया है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago