अयोध्या उत्तर प्रदेश

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराने आई एक महिला का पति पिछले छह दिनों से लापता है। महिला अपने छोटे बच्चों के साथ उसकी तलाश में दर-दर भटक रही है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपति दिल्ली में रहकर काम करता था और मुंडन कार्यक्रम के लिए पैतृक घर अयोध्या आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि घर की साफ-सफाई के बाद युवक अपने दोस्त सचिन के साथ बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मामला थाना राम जन्म भूमि पुलिस क्षेत्र की कटरा पुलिस चौकी अंतर्गत अशर्फी भवन चौराहे का है।

परिजनों के अनुसार, युवक का नाम संदीप है। उसके साथ गए सचिन ने बाद में महिला को संदीप का मोबाइल फोन और सिम कार्ड लौटा दिया, लेकिन उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। मोबाइल मिलने के बावजूद युवक का कोई सुराग न मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही संदीप का पता चल जाएगा और वह सकुशल घर लौट आएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago