ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:09 PM IST

मुंडन समारोह में आया: युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

images 1 1 - मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराने आई एक महिला का पति पिछले छह दिनों से लापता है। महिला अपने छोटे बच्चों के साथ उसकी तलाश में दर-दर भटक रही है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपति दिल्ली में रहकर काम करता था और मुंडन कार्यक्रम के लिए पैतृक घर अयोध्या आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि घर की साफ-सफाई के बाद युवक अपने दोस्त सचिन के साथ बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मामला थाना राम जन्म भूमि पुलिस क्षेत्र की कटरा पुलिस चौकी अंतर्गत अशर्फी भवन चौराहे का है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

परिजनों के अनुसार, युवक का नाम संदीप है। उसके साथ गए सचिन ने बाद में महिला को संदीप का मोबाइल फोन और सिम कार्ड लौटा दिया, लेकिन उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। मोबाइल मिलने के बावजूद युवक का कोई सुराग न मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही संदीप का पता चल जाएगा और वह सकुशल घर लौट आएगा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT