अयोध्या उत्तर प्रदेश

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के चौधरीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 65 वर्षीय बुजुर्ग जमुना प्रसाद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 11 फरवरी बुधवार को जमुना प्रसाद यादव अपने घर पर दरवाजा लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विपक्षी देवनारायण (पुत्र) जगदंबा प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और जमुना प्रसाद पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

मृतक के (पुत्र) आसाराम की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 3(5), 352 व 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए, देवनारायण (पुत्र) जगदंबा प्रसाद, अनीता (पुत्री) देवनारायण, सुनीता, गीता (पुत्री) देवनारायण को हमले में प्रयुक्त लाठी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में शेष आरोपियों की तलाश जारी है तथा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago