
मालगाड़ी के आगे पटरी पर लेटा किशोर, सिर हुआ धड़ से अलग।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज रेल प्रखंड स्थित खजुरहट रेलवे स्टेशन के पास एक युवक मालगाड़ी के आगे रेलवे ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मृतक की शिनाख्त इनायतनगर थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र स्थित सराय मजरा निवासी बृजेश कुमार 15 वर्ष (पुत्र) गंगादीन के रूप में हुई।
परिवारीजनों का कहना है कि बृजेश घर से अपनी मौसी के लड़के को तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन छोड़ने गया था। वहां से वापस लौटा और कुछ देर बाद बृजेश कुमार बगैर कुछ बताए मोटर साइकिल लेकर घर से कहीं चला गया, और कुछ देर में आ जाएगा। काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो उसका फोन मिलाया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। परिवार का कहना है कि पूर्व में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन इलाज के बाद ठीक हो गया था।
जीआरपी थाने के प्रभारी समर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। उसकी बाइक मौके पर मिली है, छानबीन कराई जा रही है
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More