धर्मांतरण की कोशिशें नाकाम, पुलिस ने 8 को हिरासत में लिया, ढोल, मंजीरा और ईसाई धर्म की पुस्तकें बरामद।

धर्मांतरण की कोशिशें नाकाम, पुलिस ने 8 को हिरासत में लिया, ढोल, मंजीरा और ईसाई धर्म की पुस्तकें बरामद।

पूराकलंदर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर संभावित धर्मान्तरण को उस समय नाकाम कर दिया, जब ईसाई धर्म को अपनाने वाले थाना क्षेत्र के पश्चिमी इलाके के सिड़िहिर नरसिंहपुर गांव में चंगाई सभा कर रहे थे। एक शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सभा स्थल से ढोल, मंजीरा ईसाई धर्म से संबंधित दर्जनों पुस्तकें और ईसाई ग्रंथ बरामद कर आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए लोगों को पूराकलंदर थाने लाया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। सभा की भनक लगते ही सरियामा मजरा पूरे इच्छा तिवारी का पुरवा निवासी पुष्कर तिवारी ने पुलिस को सूचित करते हुए तहरीर दी। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे घटना की जानकारी होते ही सीईओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी पूराकलंदर देवेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और धर्मांतरण के इरादे से आयोजित की गई सभा को समाप्त कराया। मौके से दर्जनों पुस्तकों के साथ कुछ ग्रंथ भी बरामद कर आठ लोगों को हिरासत में लिया।
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी का कहना है कि धर्मांतरण के बाबत सूचना पर सिड़िहिर नरसिंहपुर गांव में आयोजित सभा में पहुंचकर ईसाई धर्म से संबंधित दर्जनों पुस्तकें बरामद की गई। ईसाई धर्म के प्रचारकों की टीम से जुड़े आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। सभा आयोजकों के बारे में जानकारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है। अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago