मादक पदार्थों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने शुरु किया अभियान – पुलिस ने 48 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मादक पदार्थों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने शुरु किया अभियान – पुलिस ने 48 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार |

बीकापुर अयोध्या :-  कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार सुबह एक ही गांव के निवासी दो आरोपियों के पास से स्मैक बरामद करके एनडीपीएस में चालान किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक दिवाकर कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के रामपुर परेई निवासी भास्कर मिश्रा को कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर 26 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। जबकि किसी गांव के निवासी भरत राम मिश्रा को पुलिस टीम द्वारा मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार करके आरोपी के पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान करके न्यायालय भेजा गया है।
बता दें कि पिछले 2 वर्षों से बीकापुर मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन के आसपास गांव में तेजी के साथ मादक पदार्थों का धंधा फल-फूल रहा है। कई आरोपी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं लेकिन जेल से बाहर आने के बाद फिर कारोबार शुरू कर देते हैं नशे की गिरफ्त में आने से छात्र युवा और किशोर बर्बाद हो रहे हैं। क्षेत्र के जागरूक लोगों द्वारा नशे का सामान उपलब्ध कराने वाले सौदागरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
editor

Recent Posts

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More

1 week ago

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More

1 week ago

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More

1 week ago

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

1 week ago