
माइक्रोफाइनेंस कंपनी में 4.70 लाख की चोरी, कैशियर से पूछताछ।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी से 4 लाख 70 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना बीकापुर नगर पंचायत के साई नगर वार्ड नंबर 11 में स्थित बेल स्टार माइक्रोफाइनेंस कंपनी में हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी में 8 कर्मचारी कार्यरत हैं। शनिवार को कार्यालय बंद होने के बाद सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जब कैशियर ने ऑफिस खोला, तो अलमारी में रखी नकदी गायब मिली। कैशियर ने तुरंत कंपनी के एआरएम और शाखा प्रबंधक सुनील कुमार को सूचित किया। शाखा प्रबंधक के आने के बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने कैशियर से पूछताछ की। कैशियर के स्पष्ट जवाब न देने पर उसे थाने ले जाया गया। थाने में भी कैशियर ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
बेल स्टार माइक्रोफाइनेंस कंपनी क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। कंपनी एकमुश्त राशि देकर आसान किस्तों में महिलाओं से वसूली करती है। फिलहाल पुलिस जांच में कैशियर के व्यवहार से उस पर संदेह गहरा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More