अयोध्या उत्तर प्रदेश

गांव में चोरी, 30 हजार नकद व लाखों के आभूषण चुराए।

गांव में चोरी, 30 हजार नकद व लाखों के आभूषण चुराए।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के विधानसभा बीकापुर में भाजपा विधायक डॉ अमित सिंह चौहान के गांव महोली में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए, वहां से 30 हजार नकद व करीब 10 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए। एक माह के भीतर रौनाही थाना क्षेत्र की यह आठवीं और सत्ती चौरा पुलिस चौकी की पांचवीं चोरी की वारदात है।

पीड़ित अनूप कुमार दुबे ने बताया कि छत के रास्ते दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोरों ने पहले कमरों में सो रहे परिवारीजनों  को बाहर से कुंडी लगा कर बंद कर दिया। इसके बाद पूरे घर की तलाशी ली, बॉक्स व लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये के जेवरात व 30 हजार नकद चुरा ले गए। चोरी की भनक लगने पर हम लोगों ने गोहार लगाई लेकिन चोर भागने में सफल रहे।

सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, थाना प्रभारी रौनाही सुमित श्रीवास्तव फोरेंसिक टीम व डॉग स्कवॉयड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जांच की। प्रशिक्षित डॉग भी घर से बाहर सड़क पर आकर रुक गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटनास्थल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी लगा है, उसकी फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई है।

एक माह के अंदर रौनाही थाना क्षेत्र की यह आठवीं और सत्ती चौरा पुलिस चौकी की पांचवीं चोरी की वारदात है। तकरीबन सभी घटनाओं में चोरों ने छत के रास्ते या दीवाल तोड़ कर चोरी कर लाखों का माल उड़ाया है। इससे संभावना जताई जा रही है कि चोरों का एक गिरोह इस इलाके में सक्रिय है। फिलहाल इन सभी वारदातों का खुलासा करने में पुलिस कामयाब नहीं रही है।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago