तारुन-अयोध्या

महिला व तीन बच्चे विद्युत शार्ट सर्किट की आग से झुलसे, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर।

महिला व तीन बच्चे विद्युत शार्ट सर्किट की आग से झुलसे, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन थाने की गयासपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम महरई मोहम्मदपुर में रविवार की आधी रात विद्युत शार्ट सर्किट के चलते लगी, आग की चपेट में आकर कमरे में सो रही राम मिलन विश्वकर्मा की बहू व उसके तीन बच्चे गम्भीर रूप से झुलस गये हैं। आग की लपटों से घिरी महिला व उसके बच्चों की चीख पुकार सुनकर पडोंसियों ने दरवाजा तोड़कर,उन्हें गम्भीर रूप से घायलावस्था में बाहर निकाला।

चौकी इंचार्ज मिथलेश सिंह ने बताया कि घायलों को पहले दर्शननगर ट्रामा सेंटर इलाज को ले जाया गया, लेकिन हालत गम्भीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर डॉक्टर ने रिफर कर दिया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। घायल महिला का पति अहमदाबाद में रोजी रोटी के सिलसिले में रहकर प्राइवेट नौकरी करता हैं। बताया गया कि घटना के शिकार परिवार की माली हालत ठीक नही है। हल्का लेखपाल प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली हैं। घटना से हुए नुकसानी का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जायेगी।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago