
अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को देर रात कई चित्र जारी कर 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्रीराममंदिर से जुड़ी तैयारियां साझा की हैं। चित्र से स्पष्ट है कि श्रद्धालु श्रीरामलला एवं श्रीराम मंदिर के साथ श्रीरामजन्मभूमि परिसर में ही स्थित कुबेर टीला पर स्थापित पक्षीराज जटायु का भी दर्शन कर सकेंगे।चित्र में पक्षीराज की विशालता एवं जीवंतता का अनुमान किया जा सकता है। एक अन्य चित्र में प्रभावी रोशनी से संयोजित हो श्रीराम मंदिर का आंतरिक प्रभाग शानदार स्थापत्य का उदाहरण सिद्ध हो रहा है।
श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा तो भूतल में स्थापित है, लेकिन संपूर्ण राम मंदिर तीन तल का है। प्रत्येक तल की ऊंचाई 20 फीट है। इसमें कुल 392 खंभे और 44 दरवाजे हैं। इसी वर्ष के अंत तक शेष दोनों तल का निर्माण पूर्ण हो जाना है और तब श्रीरामजन्मभूमि की भव्यता सर्वोच्च शिखर पर होगी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More