
महिला वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, पुलिस ने दोनों तरफ से दर्ज की FIR।
लखनऊ।
लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत खुर्दही बाजार में कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी के साथ छेड़खानी के बाद मारपीट की गई। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र के मुताबिक, कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ने प्रत्यूष शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि खुर्दही बाजार में उसने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। वहां मौजूद आरोपी ने उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के चंदन शुक्ला का कहना है कि वह अपनी कार में बैठे थे। तभी एक गाड़ी से शराब के नशे में धुत एक युवती आई और उनसे अभद्रता करने लगी। विरोध करने पर युवती सत्ता विपक्ष की धमकी देकर मारपीट करने लगी।
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More