अयोध्या उत्तर प्रदेश

बस अड्डे के सामने मिला युवक का शव, डिवाइडर से टकराकर हुई मौत।

बस अड्डे के सामने मिला युवक का शव, डिवाइडर से टकराकर हुई मौत।

अयोध्या।
अयोध्या नगर कोतवाली के सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन के पास बुधवार सुबह रामपथ पर एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। बताया गया कि स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को सूचित किया कि सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज डिपो के निकट सतगुरु होटल के सामने रामपथ पर एक घायल युवक पड़ा है। मौके पर सिविल लाइन चौकी का चीता दस्ता पहुंचा और लावारिस मिले युवक को एंबुलेंस से 5:30 बजे के आसपास जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने 30 वर्षीय लावारिस युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि युवक सुबह सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान रामपथ के डिवाइडर पर लडखडा गया और मुंह के बल सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मुंह पर चोट आई और घायल होने के चलते मौत हो गई।
चीता दस्ते के सिपाही बृजेश कुमार यादव का कहना है कि सुबह 5:00 बजे के आसपास फोन पर जानकारी मिली। मृतक नशेड़ी प्रकृति का दिख रहा है और अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago