अयोध्या उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले में निर्माणाधीन मैरेज हॉल की छत ढहने से दो की मौत।

महराजगंज जिले में निर्माणाधीन मैरेज हॉल की छत ढहने से दो की मौत, पांच गंभीर।

महराजगंज।

महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के रूद्रपुर शिवनाथ में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन मैरेज हाल का छत लगाने के दौरान शटरिंग सहित छत का पूरा मलबा अचानक नीचे गिर गया। इसके नीचे दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें काफी मशक्कत के बाद जेसीबी व कटर से मलबे को काटकर निकालते हुए सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं एक मजदूर को मामूली चोट लगने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बचाव और राहत कार्य में तेजी, घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को साढ़े तीन बजे के करीब मैरेज हॉल का छत लग रहा था। इसमें मौजूद कुछ मजदूर नीचे से थोक लगा रहे थे कि इसी बीच अचानक गिट्टी व मसाले की पहली खेप छत पर पड़ते ही छत एक तरफ से नीचे की ओर गिरने लगी। छत के ऊपर और नीचे मौजूद मजदूर कुछ समझ पाते कि तब तक छत व दीवाल सहित पूरा मलबा भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। छत पर मौजूद राजगीर मिस्त्री व मजदूर भी छत के मलबे के नीचे गिरकर दब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के आला अधिकारियों ने जेसीबी और कटर के जरिए मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकाले जाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आठ लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया। घायलों में से पिपरा परसौनी निवासी 21 वर्षीय यश कुमार व बेलवा खुर्द निवासी 25 वर्षीय नीरज की मौत हो गई। सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने इन दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर डीएम अनुनय झा, एसपी सोमेन्द्र मीना ने पहुंचकर रेस्क्यू की मानिटिरंग शुरू कर दी। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे थे। एसडीआरएफ की टीम बुला ली गई है। आसपास के लोगों के अनुसार एक शख्स के लापता होने की आशंका है। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। गंभीर रूप से घायल मजदूर संतोष पासवान (38) निवासी रुद्रपुर शिवनाथ,सूर्यमन (60) निवासी रुद्रपुर शिवनाथ,गौतम (18) निवासी रुद्रपुर शिवनाथ,रविन्द्र (25) निवासी पिपरा सोहट,अजय गिरि (30) निवासी गुर्चिहा

सीएम ने घटना का संज्ञान लिया हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएम अनुनय झा ने मातहतों को बचाव व राहत कार्य में तेजी का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बचाव में तेजी लाने, घायलों को समुचित इलाज व मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago