
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर सर्किल के थाना इनायत नगर क्षेत्र में एक दिन पूर्व अवैध गांजा बिक्री करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद इनायत नगर पुलिस ने गांजा बिक्री करने वाले आरोपी युवक को 11 सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सर्किल क्षेत्र के कुचेरा बाजार, बारुन बाजार, हैरिग्टनगंज, रेवतीगंज, शाहगंज में इस वक्त बड़े पैमाने पर गांजा का कारोबार फल- फूल रहा है। इस गांजे की जद में काफी युवा भी आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पान की दुकानों से लेकर किराना की दुकानों पर गांजे की बिक्री हो रही है।
पुलिस के अनुसार इनायत नगर पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना मिली कि गांजा बिक्री करने वाले जिस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वह थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर तिराहा के पास खड़ा है तथा उसके हाथ में पैकेट में भी कुछ मौजूद है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से आरोपी युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 11 सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि संतोष कुमार वर्मा पुत्र भगवती प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम अनैया बारी थाना महाराजगंज मिल्कीपुर बाजार में भाड़े के मकान में रहकर दुकान चला रहा था। दुकान से ही अवैध गांजा की बिक्री कर रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर थाने ले आई और उसके खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More