अयोध्या उत्तर प्रदेश

महंत राजूदास ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताए अयोध्या में हार के कारण।

महंत राजूदास ने सीएम योगी आदित्यनाथ  को बताए अयोध्या में हार के कारण।

अयोध्या।
अयोध्या जिलाधिकारी नितीश कुमार और हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास के बीच गुरुवार की रात दो मंत्रियों के सामने हुई तीखी बहस का मामला मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को लखनऊ में मुलाकात कर लौटे पुजारी राजू दास ने बताया कि उन्होंने करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री से वार्ता कर अपनी बात रखी। इस दौरान अयोध्या में भाजपा के हार के कारणों को भी उनके सामने रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और गुनहगारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राजूदास ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अयोध्या में जगह-जगह तोड़फोड़ हुई। डंडा मारकर काम कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक भी बात नहीं सुनी गई। माना कि अफसरों को अधिकार था, लेकिन इस तरह की कार्रवाई सही नहीं थी। यही कारण रहा लोग इस बार घरों से वोट डालने के लिए नहीं निकले। जिलाधिकारी मुझे आपराधिक रिकॉर्ड वाला मानते हैं। क्या पुतला फूंकना भी आपराधिक दायरे में आता है? इन सब मुद्दों पर सार्थक वार्ता हुई है। उन्होंने कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है। अयोध्या के विकास को लेकर भी बातचीत हुई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago