ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 03:41 PM IST

महंत राजूदास ने सीएम: योगी आदित्यनाथ को बताए अयोध्या में हार के कारण।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
महंत राजूदास ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताए अयोध्या में हार के कारण।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: महंत राजूदास ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताए अयोध्या में हार के कारण।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

महंत राजूदास ने सीएम योगी आदित्यनाथ  को बताए अयोध्या में हार के कारण।

fddg - महंत राजूदास ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताए अयोध्या में हार के कारण।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।
अयोध्या जिलाधिकारी नितीश कुमार और हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास के बीच गुरुवार की रात दो मंत्रियों के सामने हुई तीखी बहस का मामला मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को लखनऊ में मुलाकात कर लौटे पुजारी राजू दास ने बताया कि उन्होंने करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री से वार्ता कर अपनी बात रखी। इस दौरान अयोध्या में भाजपा के हार के कारणों को भी उनके सामने रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और गुनहगारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राजूदास ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अयोध्या में जगह-जगह तोड़फोड़ हुई। डंडा मारकर काम कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक भी बात नहीं सुनी गई। माना कि अफसरों को अधिकार था, लेकिन इस तरह की कार्रवाई सही नहीं थी। यही कारण रहा लोग इस बार घरों से वोट डालने के लिए नहीं निकले। जिलाधिकारी मुझे आपराधिक रिकॉर्ड वाला मानते हैं। क्या पुतला फूंकना भी आपराधिक दायरे में आता है? इन सब मुद्दों पर सार्थक वार्ता हुई है। उन्होंने कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है। अयोध्या के विकास को लेकर भी बातचीत हुई है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT