अयोध्या उत्तर प्रदेश

मंत्रियों के सामने जिलाधाकरी और महंत राजू दास की तीखी बहस।

मंत्रियों के सामने जिलाधाकरी और महंत राजू दास की तीखी बहस।

अयोध्या।
अयोध्या  श्री रामनगरी में  प्रदेश के दो मंत्रियों के सामने ही जिलाधकारी नितीश कुमार और हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास आमने-सामने आ गए। तू-तू मैं-मैं हुई। स्थल से ही राजू दास की सुरक्षा हटा ली गई है। उन्होंने सुरक्षा हटाए जाने पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया।
घटना राम नगरी के एक होटल में गुरुवार रात लगभग 11 बजे की है। सरयू अतिथि भवन में रात मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह मौजूद थे। उनके साथ जिले के कुछ विधायक, दूसरे जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसर भी मौजूद थे। बताया गया है कि चुनाव की समीक्षा की जा रही थी। इसी दौरान अपनी बात रखने के लिए हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भी पहुंच गए, उन्होंने अयोध्या में बंदिशों को लेकर शिकायत शुरू की तो अधिकारियों ने नाराजगी जताई। बात आगे बढ़ गई। सूत्रों के मुताबिक इस बीच डीएम के साथ राजू दास की जमकर बहस हुई। तू-तू मै-मै से मौजूद लोग सन्नाटे में आ गए। कोई कुछ बोल नहीं पाया। इसी दौरान उनकी सुरक्षा हटा ली गई। बाहर निकले तो सुरक्षा कर्मी ने बताया कि उसको जाने के लिए फोन आ गया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उनके एक सुरक्षा कर्मी को हटा लिया गया था। सुरक्षा को हटाया जाना दुखद बताया।
पत्रकारों से बातचीत में महंत राजू दास कहा ने कि सब कुछ ठीक था। समीक्षा में हमारी बात सुनी गई। किस पर काम किया जाना चाहिए इस पर भी चर्चा हुई। वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं, अयोध्या के लोग, व्यापारियों की पीड़ा पर बोले, तो अधिकारी परेशान हो गए। उनको अच्छा नहीं लगा। आरोप लगाया कि प्रशासन समाजवादी मानसिकता से चल रहा है।
महंत राजू दास ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें धमिकयां मिल रही हैं। उनको लक्ष्य किया जा रहा है। ऐसे समय में सुरक्षा हटा ली गई। यह दुखद है। हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी पर उनको पूरा भरोसा है। इसकी चिंता नहीं है। सनातन और हिदुत्व के लिए काम करते रहेंगे।

हनुमानगढ़ी के संत राजू दास से की गई टिप्पणी पर डीएम नितीश कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य सुरक्षा प्राप्त कर लोगों को प्रताड़ित करना है। सुरक्षा समिति की बैठक में उनकी सुरक्षा पर विचार किया गया था। आपराधिक इतिहास खोजा गया तो बड़ा आपराधिक इतिहास मिला। सन् 2013, 2017 और 2023 में इनके खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं।
डीएम नितीश कुमार ने कहा कि वह कभी अयोध्यावासियों को गाली देते हैं तो कभी प्रशासन को। यह ठीक नहीं है। उनसे कहा भी था कि आचरण ठीक रखना चाहिए। व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से किसी को गाली नहीं दी जा सकती है। वह ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं जिससे सुरक्षा प्राप्त हो। इसीलिए उनकी सुरक्षा हटाई गई।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago