सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

भ्रष्टाचार की जांच के दौरान शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला, DPRO की टीम के सामने पिता-पुत्र को पीटा,10 लोगों पर FIR।

भ्रष्टाचार की जांच के दौरान शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला, DPRO की टीम के सामने पिता-पुत्र को पीटा।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के कूरेभार ब्लॉक के मलिकपुर गांव में भ्रष्टाचार की जांच के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) की टीम के सामने ही शिकायतकर्ता और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

घटना की जानकारी के अनुसार, मलिकपुर निवासी शिवकुमार प्रजापति ने गांव की प्रधान पर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर DPRO अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में जांच टीम गांव पहुंची। विकास कार्यों के सत्यापन के दौरान पक्ष-विपक्ष में विवाद शुरू हो गया और स्थिति हिंसक हो गई।

आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह और उनके साथियों ने जांच टीम की मौजूदगी में ही शिकायतकर्ता शिवराम प्रजापति और उनके पुत्र अनिल प्रजापति की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल पिता-पुत्र को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रधान प्रतिनिधि समेत 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। DPRO अभिषेक शुक्ला ने बताया कि अब पुलिस प्रशासन के सहयोग से जांच आगे बढ़ाई जाएगी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

शिवकुमार प्रजापति की तहरीर पर मलिकपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, उनके पुत्र अभय व अजय, यश प्रताप सिंह, संदीप प्रजापति, रुखसार अहमद, राम सुंदर पाल, हेमंत, संदीप कुमार, प्रदीप पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

21 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

21 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago