बीकापुर - अयोध्या

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के तहसील इकाई की बैठक,नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के तहसील इकाई की बैठक हुई संपन्न,नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ।

बीकापुर_अयोध्या।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन तहसील इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को बीकापुर कस्बे में ग्राम न्यायालय के पास सभागार में संपन्न हुई। बैठक में तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा पत्रकार केके शुक्ला को संगठन का एक बार फिर तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी गई।   तहसील की नई कार्यकारिणी में तहसील संयोजक एवं संरक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, योगेंद्र नाथ उपाध्याय, महासचिव पुष्पेंद्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, तहसील सचिव राहुल दुबे, संयुक्त सचिव तरुण कुमार मिश्र एवं उमाकांत विश्वकर्मा जबकि कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि संगठन से जुड़े सदस्य संगठन की रीढ़ हैं। संगठन के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन से जुड़े सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित होने की बात कही। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों द्वारा चौथे स्तंभ के रूप में सजग प्रहरी की भूमिका निभाई जा रही है। सरकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के संबंध में संवेदनशीलता पूर्वक पहल करनी चाहिए। और पत्रकारों को उनका अधिकार तथा सम्मान मिलना चाहिए। पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी चर्चा की गई।  उत्पीड़न से बचने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन कराने पर भी चर्चा की गई और तय किया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धर्म नगरी अयोध्या में जून महीने में राष्ट्रीय सम्मेलन कराया जाना चाहिए। राष्ट्रीय सम्मेलन कराए जाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। 

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago