
ब्लॉक प्रमुखों को भी मिला प्रशासक का दायित्व, शासन के निर्देशों का इंतजार।
अयोध्या।
अयोध्या प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक का दायित्व सौंप दिया है। इससे पहले ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया जा चुका है। 19 जुलाई को जारी आदेश के बाद ब्लॉक प्रमुखों ने भी प्रशासकीय जिम्मेदारी संभाल ली है।
हालांकि, कार्य संचालन को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। शासन की ओर से विस्तृत गाइडलाइन जारी न होने के कारण कई नियमित प्रशासनिक और विकास कार्य लंबित हैं। प्रशासक भी अधिकारों और दायित्वों के संबंध में स्पष्ट निर्देश मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पहली बार निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को ही प्रशासक बनाया गया है। ऐसे में शासन अलग से दिशा–निर्देश तैयार कर रहा है। इसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि प्रशासक किन मामलों में निर्णय ले सकेंगे और किन विषयों पर शासन की अनुमति आवश्यक होगी।
ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाए जाने का आदेश मिल गया है। शासन की गाइडलाइन जारी होते ही विकास योजनाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शुरू किया जाएगा।
(फ़ोटो काल्पनिक है)
तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More
दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More
दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More
कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति। अयोध्या अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र… Read More
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More