
कस्टडी रिमांड में टिन्नू से कार और बाइक बरामद।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में कस्टडी रिमांड पर लिए गए, आरोपित रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से एक चार पहिया वाहन और एक दो पहिया वाहन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन वाहनों की खरीद चढ़ावे की चोरी से प्राप्त रकम से की गई थी। पुलिस अब इस पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने टिन्नू से चोरी की रकम, उसके उपयोग और धन के लेन-देन से जुड़े कई बिंदुओं पर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को कुछ नए तथ्य और अहम जानकारियां मिली हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर बरामदगी की कार्रवाई की गई। जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी की रकम का उपयोग किन-किन मदों में किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस धन से अन्य चल-अचल संपत्तियां भी खरीदी गईं या रकम किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाई गई।
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी और बरामदगी की कार्रवाई किए जाने की संभावना है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और चोरी की रकम के प्रवाह की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
(फ़ोटो काल्पनिक है)
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More