बीकापुर - अयोध्या

बैंक संविदा कर्मी ने युवती को शादी का झांसा देकर जबरन किया दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज।

बैंक संविदा कर्मी ने युवती को शादी का झांसा देकर जबरन किया दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या गोंडा जिले निवासी बैंक संविदा कर्मी युवक द्वारा सुल्तानपुर जनपद निवासी युवती को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती कथावाचक बताई जाती है। युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संविदा बैंक कर्मी युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत धारा 64, 115(2) 352 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह कथा वाचक का काम करती है। करीब 4 वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात मनीष पांडेय निवासी ग्राम पतीजिया बुर्जुग थाना छपिया जनपद गोण्डा से हुई। मनीष पाण्डेय बैंक ऑफ़ बड़ोदा चौरे बाजार बीकापुर शाखा पर संविदा कर्मी के रूप में काम करते हैं। जान पहचान होने के बाद मनीष पाण्डेय ने उनसे नजदीकी बढ़ाई। उनके मना करने के बावजूद लगातार जबरन शारिरिक सम्बन्ध बनाता रहा। और मनीष पांडे उन्हें साथ में लेकर अयोध्या में रह रहे थे। उनके द्वारा शादी के लिए कई बार कहा लेकिन मनीष पांडे बराबर बहाने बनाता रहा। जबकि वह कथा वाचन लिए बाहर चली जाया करती थी। अब उन्हें मालूम हुआ कि मनीष पांडे ने अपनी सगाई अप्रैल महीने में कर लिया है। जब उन्होंने इस संबंध में पूछा तो मनीष पांडे ने उन्हें कमरे में बन्द कर दिया तथा उनके साथ दुष्कर्म किया। और मारपीट कर भगा दिया। फिर भी वह 6 अगस्त को चौरे बाजार बैंक शाखा में मनीष पांडे से मिलने और बातचीत करने गई तो मनीष पांडे ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया और भगा दिया।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago