ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:54 PM IST

बेटे ने पिता की: अंतिम यात्रा पर लुटाए नोट, डीजे बजाकर मनाया जश्न।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
बेटे ने पिता की अंतिम यात्रा पर लुटाए नोट, डीजे बजाकर मनाया जश्न।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: बेटे ने पिता की अंतिम यात्रा पर लुटाए नोट, डीजे बजाकर मनाया जश्न।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

बेटे ने पिता की अंतिम यात्रा पर लुटाए नोट, डीजे बजाकर मनाया जश्न, कहा- रोने से जाने वाली की आत्मा को होती है तकलीफ।

6777ae6b371e8 033121999 16x9 1 - बेटे ने पिता की अंतिम यात्रा पर लुटाए नोट, डीजे बजाकर मनाया जश्न।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर अमूमन दिवंगत होने पर निकलने वाली अंतिम यात्रा गमगीन माहौल में निकलती है। लेकिन सुल्तानपुर के एक बेटे ने अपने पिता की मौत पर श्मशान घाट पर जश्न मनाया। साथियों संग उसने निशान घाट पर जमकर डांस किया। डीजे बजे और शहर में बैंड बाजे के साथ अंतिम संस्कार का स्वागत अभिनंदन किया गया। अंतिम यात्रा का यह अनोखा अंदाज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूरा प्रकरण सुल्तानपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर वार्ड से जुड़ा हुआ है। जहां पर दुर्गापुर मोहल्ले निवासी श्री राम के पिता रामकिशोर मिश्रा का निधन हो गया। 80 वर्ष से अधिक के रामकिशोर के निधन पर उनके बेटे श्री राम ने बाकायदा बैंड बाजे और जश्न के साथ अंतिम संस्कार किया श्मशान घाट हत्या नाला पर अंतिम यात्रा पहुंचते ही साथियों संग बेटा जमकर डांस किया और पैसे बांटा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

इस दौरान डीजे की धुन पर नाचने वालों की संख्या दर्जन भर से अधिक देखी गई पूरे शहर में बैंड बाजा और उनके समर्थक और साथी नृत्य करते रहे। यही नहीं बाजा बजाने वालों के सीर पर फेरी करते हुए नोटों की गड्डी भी लुटाई गई। 13वीं यानी अंतिम संस्कार के भोज में भी बैंड बाजा के साथ लोगों को भोजन कराया गया। परिवार और घर वाले भी मुखिया के निधन पर जश्न मानते और नाचते गाते देखे गए।

 मृतक के बेटे श्री ने कहा अंतिम विदाई रो गाकर करनी ही नहीं चाहिए। रोने से जाने वाले की आत्मा को तकलीफ होती है। यह भी जीवन का एक उत्सव है और इसी तरह मनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT