सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

नगर पालिका के घंटाघर सभासद दिनेश चौरसिया उनके बेटे समेत 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

नगर पालिका के घंटाघर सभासद दिनेश चौरसिया उनके बेटे समेत 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर में भाजपा नेता और उनके (पुत्र) समेत 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सभी पर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, गाली गलौज का आरोप लगा है। आरोप तो यह भी है कि सभी ने शराब भी पी रखी थी।

दरअसल कोतवाली नगर के खैराबाद स्थित भारत प्रिंटिंग प्रेस की गली के रहने वाले मनीष पाण्डेय की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शनिवार कि रात भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक व चौक क्षेत्र के सभासद दिनेश चौरसिया 40-50 समर्थकों के साथ घर पर आ धमके। उन सब ने घर में घुसकर हंगामा काटा और महिलाओं से अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। दिनेश चौरसिया व उनके समर्थकों पर शराब के नशे में भी होने का आरोप लगाया है। जाते हुए उन्होंने जान से मारने की धमकी भी पीड़ित परिवार को दी। जिससे परिवार डर सहम गया था। पीड़ित ने घटना को लेकर डायल-112 को बुलाया। तब कहीं जाकर आरोपी भागे थे। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। तब कहीं जाकर कार्रवाई की है।

वहीं शनिवार की रात पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर इसी मोहल्ले के निवासी शिक्षक राहुल तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। भाजपा नेता का आरोप था कि वो शनिवार की रात में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। भारत प्रिंटिंग प्रेस की गली के पास बोल बम की होर्डिंग लग रही थी। जहां राहुल तिवारी ने कहा कि राम भुआल (सांसद) की फोटो होर्डिंग में लगाओ। मैंने उनसे कहा कि धार्मिक विषयों पर राजनीति की आवश्यकता नहीं है। इस पर राहुल व अन्य ने मेरे साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे।

नगर कोतवाल एके द्विवेदी ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सबूत के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago