अयोध्या उत्तर प्रदेश

सैकड़ो मुस्लिम रामभक्तों ने किया श्रीरामलला का दर्शन। अयोध्या।

सैकड़ो मुस्लिम रामभक्तों ने किया श्रीरामलला का दर्शन।


अयोध्या।
अयोध्या स्लिम राष्ट्रीय मंच के सैकड़ो मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को श्रीरामलला का दर्शन किया। इस दौरान प्रचारक स्वामी मुरारी दास मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल दिल्ली व इस्लाम अब्बास आगरा व राष्ट्रीय सदस्य तुषारकांत भी मौजूद थे।
मंच के अवध प्रांत प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लता मंगेशकर चौराहे से रेहना के नेतृत्व में अन्य महिलाएं राममय होकर नाचते गाते श्री राम मंदिर तक गई। उन्होंने बताया कि अभी लगातार इस तरह से बड़ी-बड़ी टोलियो में सैकड़ो हजारों की संख्या में मुस्लिम राम भक्त आते रहेंगे। ये वे भारत के मुसलमान हैं जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीतियों से प्रभावित हैं।
प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संयोजक सैयद हसन कौसर रायबरेली से अबरार, मोहम्मद अंसार डॉ.रिजवाना, गौसिया खानम, डॉक्टर शबाना, डॉ कुंवर आसिफ अली, आलोक चतुर्वेदी विभिन्न क्षेत्रीय संयोजकों प्रांत संयोजक संयोजकों महिला प्रांत संयोजकों जिला संयोजक के अलावा विभिन्न मुस्लिम उलेमा अलीम, कारी व मुस्लिम स्कॉलर के अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय के उर्दू के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अब्बास राज नैयर जलालपुरी गोरक्ष प्रांत के संयोजक डॉ.अली जफर, मौलाना तौकिर के साथ ही साथ सदाम, मोहम्मद आजम खान, कुंवर आसिफ अली खान, जीशान खान, नदीम खान, गौसिया खानम, असलम हसन, मो याकूब, कुर्बान अली, परवेज अहमद, कमरुद्दीन खान, अताउल्लाह, अकमल हुसैन, बरकत खान, जुनेद अहमद, मौलाना तौकीर, शमीम अहमद, इम्तियाज अहमद, मो सोहराब, मो कलीम, ताज मोहम्मद, अतिकुर्रहमान, सकलैन रजा, शेख़ चौधरी, अखिलेश पांडे आदि प्रमुख लोग रहे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago