बीकापुर - अयोध्या

बिजली के करंट की चपेट में आई बहू को बचाने पहुंचे ससुर दोनों की हुई मौत।

बिजली के करंट की चपेट में आई बहू को बचाने पहुंचे ससुर दोनों की हुई मौत।

बीकापुर_अयोध्या।

 बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उतरे विद्युत करंट के चपेट में आने से ससुर और बहू की मौत हो गई, घर की एक महिला घायल हो गई जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पर प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद गहन इलाज के लिए चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। मामला बीकापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर मजरा दुबावा निवासी महेश सिंह पुत्र दिनेश प्रताप सिंह के यहां की है।

 कपड़ा फैलाते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से प्रीति सिंह उम्र 40 पत्नी प्रमोद सिंह आ गई, उन्हें बचाने के लिए पहुंची देवरानी प्रियंका सिंह पत्नी विनोद कुमार उन्हें भी विद्युत करंट चपेट में ले लिया, देखते ही ससुर महेश सिंह लाठी लेकर तार पर वार किया, जिससे तार टूट कर महेश सिंह के हाथों पर लपेट लिया जिसके चलते मौके पर प्रीति सिंह उम्र 40, महेश सिंह उम्र 65 पुत्र दिनेश प्रताप सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि देवरानी प्रियंका सिंह घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। 

जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद गहन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर फिर हालत खराब होते देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

19 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

19 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago