बीकापुर - अयोध्या

बालिका के साथ अमर्यादित हरकत करने का आरोप।

बालिका के साथ अमर्यादित हरकत करने का आरोप।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में तैनात रहे 108 एंबुलेंस के ईएमटी के खिलाफ 13 वर्षीय बालिका के साथ अमर्यादित हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरे समुदाय का युवक बताया जाता है। पीड़ित बालिका के मामा की शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़ित बालिका का बयान दर्ज करते हुए अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीकापुर नगर पंचायत निवासी पीड़ित बालिका के मामा का आरोप है कि उनकी 13 वर्षीय भांजी उनके साथ उनके घर पर रहती है। आरोपी लतीफ अहमद सीएचसी बीकापुर में तैनात है। लतीफ अहमद उनके मकान के आसपास रोज आता जाता रहता था और किसी तरह से उनकी भांजी का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। उनकी भांजी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी दौरान कुछ समय पहले आरोपी का जिले की दूसरी सीएचसी पर स्थानांतरण हो गया। मामा का यह भी आरोप है कि आरोपी एंबुलेंस कर्मी उनकी भांजी को न ब्लैकमेल करके संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता रहा। कुछ फोटो वायरल करने की धमकी भी दी है।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि मामले में आरोपी एंबुलेंस कर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि एंबुलेंस कर्मी लतीफ अहमद पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर की 108 एंबुलेंस में तैनात था। करीब एक माह पूर्व उसका स्थानांतरण सीएचसी मवई के लिए हो गया है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago