बाग में मिला नवजात का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड से हुई थी मौत।

मिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज नगर पंचायत के पिठला गांव में 16 दिसंबर की सुबह गांव के बाहर एक बाग में एक नवजात शिशु का शव मिला था। इस घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
कुमारगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे की मौत अत्यधिक ठंड के कारण हुई है, शिशु की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। वे उस मां की पहचान की मांग कर रहे हैं जिसने बच्चे को जन्म के तुरंत बाद छोड़ दिया। पुलिस अभी तक बच्चे को फेंकने वाले व्यक्ति का पता नहीं लगा पाई है। यह घटना अभी भी एक पहेली बनी हुई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।