अयोध्या उत्तर प्रदेश

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन।

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में धर्म सेना के तत्वाधान में विभिन्न संगठनों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे, हमलों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने भारत के प्रधानमंत्री से मामले मे हस्तक्षेप करने की मांग किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर कोतवाल अश्वनी कुमार पाण्डेय के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में बार्डर पर हिन्दुओं को भारत आने की अनुमति देने व बांग्लादेशियों को भारत के भगाने की मांग की गई है।

धर्म सेना के प्रमुख संतोष दूबे ने कहा कि देश के करोड़ों हिंदुओं की सरकार से तत्काल बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा करने की अपेक्षा है। अगर इस तरह की घटनाओं को नहीं रोका गया, तो आने वाले समय में इसके गम्भीर परिणाम होंगे।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पाण्डेय ने कहा कि हिन्दुओं के रक्षार्थ 1971 जैसे सैन्य कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।

ज्ञापन देने वालों में महंत दिलीप दास त्यागी, गंगाराम त्यागी, शिशिर दूबे, मित्र मंच प्रमुख शरद बाबा, अश्वनी कुमार पाण्डेय, संतोष मिश्रा, आदि अनेक समर्थकों के मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago