
अयोध्या में रामपथ पर चोरी हुई लाइट्स पर नई कहानी, क्या दर्ज की गई झूठी शिकायत?
अयोध्या।
अयोध्या में राम पथ पर लगी फैंसी लाइटों की चोरी की खबरों पर अब नई कहानी सामने आ रही है,प्रशासन का दावा है कि ये लाइट्स संभवतः कभी लगाई नहीं नहीं गईं। समाचार एजेंसी IANS को दिए बयान में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि मामले की जांच हो रही है, अगर झूठी शिकायत दर्ज कराई गई होगी तो एक्शन होगा।
कमिश्नर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कड़ी सुरक्षा के कारण बड़े पैमाने पर चोरी की संभावना नहीं है, विकास प्राधिकरण ने चोरी की गई लाइटों की तुलना में लगाई गई लाइटों की संख्या में अंतर पाया. जांच जारी है और अगर चोरी की झूठी सूचना मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा, ‘संभावना यह है कि लाइटें कभी लगाई ही नहीं गईं। और कहा कि कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है कि वह 1 साल तक इन लाइट्स का रखरखाव करे, यह संभव नहीं है कि इतने ऊंचे स्थान से लाइटें चोरी हो जाएं।
आपको बता दें दावा किया गया है कि अयोध्या में राम पथ के पेड़ों पर लगाई गई 3,800 बांस की लाइटें और भक्ति पथ पर 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइटें चोरी हो गई हैं, जिनकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है. अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा दिए गए अनुबंध के तहत फर्म – यश एंटरप्राइजेज और कृष्णा ऑटोमोबाइल्स – द्वारा राम पथ पर लगभग 6,400 बांस की लाइटें और भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइटें लगाई गई थीं।
फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा ने शिकायत की थी कि रामपथ और भक्तिपथ पर लगाई गई 3,800 ‘बैम्बू लाइट’ और 36 ‘गोबो प्रोजेक्टर लाइट’ चोरी हो गई हैं. राम जन्मभूमि थाने में दी गई शिकायत के अनुसार ‘रामपथ पर 6,400 बैम्बू लाइट तथा भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थीं. 19 मार्च तक सभी लाइट लग चुकी थीं. निरीक्षण के बाद पता चला कि कुछ लाइटें गायब हैं. करीब 3,800 बैम्बू लाइट तथा 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चुरा ली गई हैं।
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More
विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More
सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More
उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More
रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More
1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More