ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 01:30 AM IST

बहन के घर होली: मिलने जा रहे युवकों के साथ हुई छिनैती, पुलिस पूछताछ में जुटी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
बहन के घर होली मिलने जा रहे युवकों के साथ हुई छिनैती, पुलिस पूछताछ में जुटी।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: बहन के घर होली मिलने जा रहे युवकों के साथ हुई छिनैती, पुलिस पूछताछ में...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

बहन के घर होली मिलने जा रहे युवकों के साथ हुई छिनैती, पुलिस पूछताछ में जुटी।

71dcfa8c 4c4e 47e7 aec0 0b62876664121646541310066 16465465721 1 - बहन के घर होली मिलने जा रहे युवकों के साथ हुई छिनैती, पुलिस पूछताछ में जुटी।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र में बहन के घर होली मिलने जा रहे युवकों के साथ छिनैती की घटना होने का आरोप है। होली पर हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के चिखड़ी गांव निवासी रंजीत अपने चचेरे भाई के साथ अपनी बहन के घर गंगासराय आ रहा था। गांव के बाहर ही युवकों ने उसे रोककर छिनैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर युवकों ने दोनों को जमकर पीटा। जिससे रंजीत को काफी चोटें आई हैं।  जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चिखड़ी निवासी रंजीत और उनका चचेरा भाई राहुल पल्सर मोटरसाइकिल से थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के गंगासराय स्थित अपनी बहन के घर होली मिलने आ रहे थे। गंगासराय गांव के पूरब बरम बाबा स्थान के पास पांच-छह युवकों ने उनको रोककर छिनैती करने लगे।  जब दोनों लड़कों ने विरोध किया तो लुटेरों ने दोनों की जमकर पिटाई की तथा दोनों की सोने की अंगूठी व चेन छीन लिया। भुक्तभोगी लड़के पुलिस को छह बजे से लगातार फोन करते रहे लेकिन पुलिस ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची। जबकि घटना स्थल से थाने की दूरी 5 किलोमीटर है मिल्कीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT