बीकापुर - अयोध्या

फूफा संग किशोरी हुई लापता, केस दर्ज।

फूफा संग किशोरी हुई लापता, केस दर्ज।

बीकापुर अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र दवा दिलाने के बहाने निजी चिकित्सक के यहां किशोरी को लेकर गया फूफा किशोरी के साथ लापता हो गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता धारा 137(2) बीएनएस का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को उसका बहनोई सिराज (पुत्र) स्माइल निवासी सिटकहिया गथरौली थाना कूरेभार जिला सुलतानपुर 24 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे उनके घर से साइकिल पर बैठ कर दवा लेने के लिए बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गया था। वहां साइकिल खड़ी करके उसकी पुत्री के साथ किसी अज्ञात स्थान पर चला गया। काफी खोजबीन के बावजूद पुत्री का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को पीड़ित पिता द्वारा आरोपी बहनोई सिराज के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके तलाश कराई जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago