अयोध्या उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर कसा शिकंजा 1.79 करोड़ रुपये का जुर्माना।

अवैध खनन पर कसा शिकंजा 1.79 करोड़ रुपये का जुर्माना।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में बालू और मिट्टी के अवैध खनन और इसके परिवहन के खिलाफ अब शिकंजा कसा गया है। इसके खिलाफ अभियान में नई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। खनन विभाग ने अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं पर 1.79 करोड़ रुपये का जुर्माना किया है। इसमें से 9.50 लाख रुपये की वसूली भी की गई है।

सरयू नदी के तराई क्षेत्र में बालू माफिया रात होते ही अवैध खनन मे लग जाते हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रों मे मिट्टी खनन भी किया जा रहा है। जिला खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आधुनिक संसाधनों से लैस खनन विभाग की टीम पूरी रात खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बालू और मिट्टी के अवैध परिवहन में लगे 200 वाहनों के स्वामियों से 80 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया हैं। खनन माफिया बालू का भंडारण भी करते हैं। इसके खिलाफ भी खनन विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर खनन विभाग ने माझा बरेहटा और तिहुरा में छापामारी कर 6034 घन मीटर अवैध बालू सीज की है। जिला खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर 13 स्थानों पर बालू का अवैध भंडारण किया गया था। अब सीज की गई बालू की नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले भर में 18 स्थानों पर बालू के भंडारण के लिए विभाग की ओर से अनुमति निर्गत की गई है। इनमें से मौजूदा समय में सिर्फ नौ स्थानों पर बालू का भंडारण किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago