अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

फिल्मी अंदाज में सिपाही ने पिस्टल से फायर कर काटा फीता।

फिल्मी अंदाज में सिपाही ने पिस्टल से फायर कर काटा फीता।
अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जिले में अर्द्धसैनिक बल के एक जवान को लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर फिल्मी अंदाज में फीता काटकर खेंवार में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करना भारी पड़ गया। अहिरौली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए हर्ष फायरिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति पिस्टल से फायर कर प्रतियोगिता के उद्घाटन में फीता काटने की रस्म अदा करता दिख रहा है। पुलिस टीम ने इसका फौरन संज्ञान लिया और जांच-पड़ताल शुरू की। पता चला कि यह वीडियो अहिरौली थाना क्षेत्र के खेंवार गांव से जुड़ा है। गांव निवासी संतोष कुमार सिंह सीआरपीएफ में सिपाही के तौर पर नियुक्त है। इन दिनों वह सीआरपीएफ की विशेष सेल में दिल्ली में ड्यूटी कर रहा है। बीते दिनों सिपाही छुट्टी पर गांव आया हुआ है। यहां क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने उसे बुलाया गया। इसमें उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर फीता काटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब वायरल हुआ है। हालांकि अर्द्धसैनिक बल का जवान अपनी छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी पर लौट गया है।

सीओ भीटी शुभम कुमार ने बताया कि अहिरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा की तरफ से मामले में आरोपी के खिलाफ हर्ष फायरिंग के आरोप में केस दर्ज करा दिया गया है।

अर्द्धसैनिक बल के जवान संतोष के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजने के साथ ही उनके कमांडेंट को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। इस तरह की घटना अनुचित है। यदि कोई मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago