अयोध्या उत्तर प्रदेश

नाली के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

नाली के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

अयोध्या।
अयोध्या नगर कोतवाली के रिकाबगंज इलाके में जिला अस्पताल के निकट नाली के पास लगभग 32 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त रौनाही थाना क्षेत्र के गौरा ब्रम्हमान निवासी विपिन तिवारी के रूप में हुई है। वह इसी क्षेत्र स्थित एक चाय के ठेले पर बर्तन धोने का कार्य करता था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। बताया गया कि रविवार की सुबह झारखंडी मोहल्ले और रामपथ के किनारे जिला अस्पताल के निकट रहने वाले लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो पुराने यूनियन बैंक शाखा कार्यालय और जिला अस्पताल गेट के बीच नाली के बगल काली टी शर्ट और नीली जींस पहने एक युवक का शव देखा।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी मौके पर पहुंचे रिकाबगंज चौकी पुलिस ने मृतक की आसपास के लोगों से शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त न होने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में युवक की शिनाख्त हो गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मृतक कुछ दिन से जिला अस्पताल के पास स्थित एक चाय के ठेले पर बर्तन धोने का काम कर रहा था। वह काफी दिनों से शहर में इधर-उधर घूम कर मजदूरी करता था
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago