
धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी।
अयोध्या।
अयोध्या श्री रामनगरी में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सीता नवमी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता सीता इसी दिन धरती से प्रकट हुई थीं। इसीलिए इस दिन को सीता नवमी के रूप में मनाते हैं। इसको जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है। रामनगरी अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में जानकी नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गोकुल भवन व कनक भवन, जानकी घाट बड़ा स्थान और अन्य मठ मंदिरों में जानकी जी का दुग्ध अभिषेक करके आरती किया गया और भक्तों को जानकी जी का प्रसाद वितरण किया गया।
सभी मठ मंदिरों में भंडारे का भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें साधु संत व श्रद्धालु सम्मिलित हुये और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संत महंत व पुरोहित समाज के अध्यक्ष ने सभी देश और अयोध्या वासियों को जानकी नवमी की बधाई देकर आशीर्वाद दिया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सीता नवमी पर विशेष रूप से माता सीता की उपासना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। मान्यता है इस दिन मां सीता की विधि विधान से पूजा करने पर आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More