
फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में शिक्षक निलंबित।
महराजगंज।
शिक्षा विभाग की आईडी से बने फर्जी आधार कार्ड के मामले में बीएसए ने शिक्षक को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। प्रकरण में बीएसए की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर टीम ने फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण बनाने की सूचना पर निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के मुसहर बस्ती डोमा में 24 अगस्त को छापा मारा था। इस दौरान टीम ने मौके आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित उपकरण बरामद कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। टीम ने आरोपी से पूछताछ और बरामद उपकरण के आधार पर खुलासा किया था कि गिरफ्तार महेंद्र प्रजापति प्राथमिक विद्यालय चंदा खास की आईडी और रबर कृत्रिम क्लोन पर फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने का खेल कर रहा था।मामले में साइबर टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उक्त मामले को संज्ञान में लेकर बीएसए ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक महेंद्र प्रजापति को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से अन्य शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षक को निलंबित करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। निचलौल, घुघली व मिठौरा के खंड शिक्षा अधिकारियों की कमेटी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More